- Back to Home »
- State News »
- शहीद अग्निवीर के परिवार को 10 लाख रुपये व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देगी...झारखंड सरकार
Posted by : achhiduniya
29 August 2024
झारखंड मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,सरकार घोषणा की है कि अग्निवीर शहीद के परिजन को
अब झारखंड सरकार 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के किसी
सदस्य को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी देगी। राजधानी रांची में हेमंत सोरेन के नेतृत्व
में कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सीएम हेमंत सोरेन ने
आगे कहा,इसके
अलावा 200 यूनिट फ्री बिजली बिल का लाभ लेने वाले घरेलू
उपभोक्ताओं के बकाया राशि को माफ करने की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने आगे कहा
कि आंगनबाड़ी रसोइया और सोशलसखी के दुख दर्द को समझते हुए सरकार ने ऐतिहासिक फैसला
लेते हुए सरकार ने अपनी संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने कहा और भी कई बड़े फैसले
लिए हैं।

.jpeg)