- Back to Home »
- Crime / Sex »
- DMK सांसद जगतरक्षकन पर ED ने क्यों लगाया 908 करोड़ रुपये का जुर्माना?
Posted by : achhiduniya
28 August 2024
76 साल के डीएमके नेता एस जगतरक्षकन तमिलनाडु के अरक्कोणम
लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह तमिलनाडु के एक नामी कारोबारी भी हैं। ईडी ने बताया
है कि सांसद एस जगतरक्षकन, उनके परिवार और संबंधित भारतीय इकाइयों के खिलाफ विदेशी
मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यामी फेमा के तहत जांच शुरू की गई थी। जांच के बाद सांसद
जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर अनेक चल और अचल संपत्तियों के लिए
फेमा की धारा 37 ए के
तहत 11 सितंबर, 2020 को एक जब्ती आदेश पारित किया गया
था। इनकी कीमत 89.19 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है और अब सांसद
पर 908
करोड़ रुपये का जुर्माना भी
लगाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई के
बारे में जानकारी दी है। ईडी ने बताया है कि द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के लोकसभा सांसद एस जगतरक्षकन और
उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क भी
कर दिया गया है। ईडी ने डीएमके सांसद जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के
खिलाफ विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में 908 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना
लगाया है।
.jpeg)
.jpeg)
