- Back to Home »
- State News »
- 500/- में गैस सिलेंडर देगी हरियाणा नायब सिंह सैनी सरकार,पोर्टल किया लॉन्च..
Posted by : achhiduniya
13 August 2024
हरियाणा नायब सिंह सैनी सरकार ने हर घर हर गृहिणी' योजना पोर्टल
लॉन्च किया। इस योजना के माध्यम से 500 रुपये में गैस
सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह
हुड्डा पर भी जोरदार हमला बोला है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने
लोगों को लाभ पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। चाहे किसानों की 100 फीसदी उपज MRP पर खरीदना हो
या कम बारिश के कारण किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ देना हो। हमारी
सरकार लगातार किसानों को मजबूत करने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस ने किसानों
के साथ धोखा किया है और उनका शोषण किया है। सीएम ने आगे कहा कि 'हर घर हर
गृहिणी
योजना' पोर्टल लॉन्च किया गया है. इस पोर्टल के साथ हमने अंत्योदय परिवारों
को 500
रुपये
में गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की थी, उसे लागू
किया जाएगा। इस पोर्टल के तहत हरियाणा प्रदेश के 50 लाख के करीब
बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराया
जाएगा। नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो
सिर्फ अपने बेटे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के समय में गरीबों की
एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। हुड्डा लगातार 10 सालों तक
बोलते रहे 24 घंटे बिजली देंगे, लेकिन नहीं दिया जबकि उनके पास समय
भी था। वहीं हमारी सरकार आई तो हमने लोगों को 24 घंटे बिजली
दी।
.jpeg)
.jpeg)