- Back to Home »
- State News »
- लाडली बहन योजना के सम्मेलन में बोले सीएम शिंदे जो मेरी मां, बहनों पर अत्याचार और अन्याय करेगा उसे फांसी की सजा होगी....
लाडली बहन योजना के सम्मेलन में बोले सीएम शिंदे जो मेरी मां, बहनों पर अत्याचार और अन्याय करेगा उसे फांसी की सजा होगी....
Posted by : achhiduniya
31 August 2024
नागपुर में 31 अगस्त लाडली बहन योजना के सम्मेलन का आयोजन किया
गया। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, दोनों
उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित थे। साथ ही हजारों की
संख्या में लाडली बहनें भी मौजूद थीं। इन बहनों ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री को
राखी बांधी साथ ही उन पर फूलों कि बारिश भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
ने लाडली बहनों को संबोधित भी किया। उन्होंने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा
कि जहां एक तरफ हमने बहनों के लिए लाडली बहन योजना शुरू की है। तो वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं की सुरक्षा को हम सुनिश्चित
करेंगे। जो मेरी मां, बहनों पर अत्याचार
और अन्याय करेगा। उसे फांसी की सजा
होगी।
हम कोर्ट में जाकर उसके लिए फांसी की सजा की मांग करेंगे। गुनहगारों को माफी नहीं
मिलेगी। वहीं,
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन
गडकरी ने कहा कि आपने जिस भावना से योजना शुरू की है वह सभी बहनों तक पहुंच गया
है। यह सभी बहनें भाई दूज का अच्छा उपहार दिए बिना नहीं रहेंगी। महाराष्ट्र के
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग कोर्ट में जाकर इस योजना को बंद
कराना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि यह योजना बंद कर दी जाए। बीजेपी की सारी योजनाएं
बंद कर दी जाए। कांग्रेस के अनिल वडपलिवार कोर्ट में गए हैं, यह अनिल कौन है, यह वहीं अनिल हैं जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
नाना पटोले के चुनाव प्रमुख थे।
विधायक विकास ठाकरे के चुनाव प्रमुख थे। पूर्व
विधायक सुनील केदार के राइट हैंड के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में
जाकर याचिका दिया है कि इस योजना पर बहुत पैसा खर्च हो रहा है, इसे बंद किया जाए। मैं अपनी बहनों और मुख्यमंत्री
की उपस्थिति में यह कह रहा हूं कि जब तक तुम्हारा यह देव भाऊ है इस राखी की सौगंध
है, इस योजना को कुछ होने नहीं दूंगा।महाराष्ट्र के
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सम्मेलन के दौरान कहा कि, कोई भी इस योजना से लाडली बहनों को वंचित नहीं
करेगा। सभी को योजना का लाभ मिलेगा। जो महिलाएं वंचित हैं, वे अपना फॉर्म भर दें। योजना का लाभ सभी को
मिलेगा। नवंबर में महाराष्ट्र का चुनाव होगा, कहीं पर धनुष बाण, कहीं पर कमल, तो कहीं पर घड़ी का उम्मीदवार खड़ा होगा। हमें
नवंबर में चुनाव में जीत कर दीजिए, यह योजना हम बंद नहीं होने देंगे।


