Posted by : achhiduniya 28 August 2024

बीजेपी नेता ने कहा,हमारा हेतु साफ है। पुतला बनाते और खड़ा करते हुए हमने शिवाजी महाराज के सिपाही की तरह काम किया। इसके पहले कभी आप वहां गए नहीं कभी कुछ बोला नहीं था। यह लोग जो शिवाजी महाराज की गिरी हुई प्रतिमा को ट्वीट करके दिखा रहे हैं, क्या यह शिव प्रेम है ? काम में गलती होती है हमने माफी मांगी लेकिन उद्धव ठाकरे आपने क्या काम किया है। आप औरंगजेब फैन क्लब के मेंबर हैं। जब विशाल गढ़ पर विवाद हुआ तब आपने आवाज नहीं उठाई। आशीष शेलार ने कहा,जब शिवाजी महाराज के पूर्वजों से सबूत मांगा गया तब आपने कभी नहीं बोला क्योंकि आप औरंगजेब फैन क्लब के विचार वाले हैं। आपकी सोच राज्य को विकास नहीं भकास की तरफ ले जा रही है, यह एक नीच वृति है। नेवी के ध्वज पर हमने शिवाजी महाराज का चिह्न लगाया है,क्योंकि 
हम इसको लेकर राजनीति नहीं करते। उद्धव ठाकरे को कहना चाहता हूं अपनी जबान संभाल कर बात करें। आपको यह भारी पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले पर कहा,शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरना और टूटना दुखदाई है। कारण भले ही कुछ भी हो, हमारे लिए जनता की भावना सबसे ऊपर है। मैं सत्ताधारी पक्ष होने के नाते माफी मांगता हूं। माफी मांगना जरूरी भी है।
शेलार ने कहा,आज कई लोगों ने इस पर मोर्चा निकाला, आदित्य ठाकरे और जयंत पाटिल सभी शामिल थे। उन्हें मोर्चा निकलने का अधिकार है,सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है,  लेकिन आप यह कैसे भूल सकते हैं कि स्थानिक नेता जो चुनकर आए हैं उन्हें भी उतना ही अधिकार है। नारायण राणे के संदर्भ में शेलार ने यह बात कही जो कि सिंधुदुर्ग से सांसद हैं। आशीष शेलार ने कहा कि कई दिनों से हम देख रहे हैं। एमवीए में खास तौर पर शिवसेना-UBT की भूमिका राजनीति के भूख की है। उन्हें बस मौका चाहिए। जब यह निर्माण हो रहा था तब आपने कोई सुझाव दिया क्या? नहीं कभी बनने के बाद आप नहीं गए। अब गिरने के बाद क्या सुझाव सरकार को दे सकते हैं क्या ? नहीं। UBT खासतौर पर राजनीति रोटियां सेकने के चक्कर में है। यह बर्ताव सही नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -