- Back to Home »
- Politics , State News »
- अगर बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे....ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
28 August 2024
पश्चिम
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में
उन्हें पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से अवगत कराया है। मजूमदार
ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की हाल ही में देश विरोधी टिप्पणियां, जिससे पूरे राज्य में अशांति की
आशंका है, बेहद
चिंताजनक हैं। यह नेतृत्व नहीं है, यह हिंसा को बढ़ावा देना है। सुकांता मजूमदार ने कहा कि
ममता को हमारे देश की सुरक्षा और एकता के लिए तुरंत सीएम पद छोड़ देना चाहिए। दरअसल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी ने बुधवार को बयान दिया जिससे राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मच गया है। एक सभा में ममता बनर्जी ने कहा है
कि याद रखें अगर बंगाल जला
तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। अब ममता के इस बयान को लेकर
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा
है। सुकांता मजूमदार ने कहा है कि ममता का बयान लोगों को धमकाने, हिंसा भड़काने और लोगों के बीच
नफरत फैलाने का एक स्पष्ट प्रयास है। ये नागरिकों की सुरक्षा और राज्य की अखंडता
को कमजोर करता है। वह अब सीएम पद पर रहने की हकदार नहीं हैं। सुकांता मजूमदार ने गृह
मंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लें और कानून के शासन
को बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई शुरू करें।
गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में सुकांता मजूमदार ने कहा है कि टीएमसी की छात्र शाखा को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने लोगों को उकसाया है। ममता ने कहा कि मैंने कभी बदला नहीं लिया, लेकिन अब जो करना है, करो। यह बदले की राजनीति का खुला समर्थन है। मजूमदार ने कहा है कि ममता ने राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की है कि अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। यह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी की आवाज है।


.jpeg)