Posted by : achhiduniya 17 August 2024

पश्चिम बंगाल की सरकार की कार्रवाई से नाखुश प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और उनसे इस्तीफे मांग की। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। रिम्स में कार्यरत महिला डॉक्टरों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रांची के सभी डॉक्टर विरोध प्रकट करने के लिए रिम्स पहुंचे हैं। महिला डॉक्टरों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिला डॉक्टर दिन रात लोगों की सहायता में लगी रहती हैं, लेकिन उन्हें क्या मिलता हैदरअसल,कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस 
घटना को लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। झारखंड की राजधानी रांची में भी डॉक्टरों के जरिये कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टर हड़ताल पर है। इससे यहां पर मेडिकल सेवाएं ठप पड़ गई हैं। प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार दिखाई हैं। डॉक्टरों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जिस प्रकार आज देश की बेटी और महिला डॉक्टर दरिंदो की शिकार हो गई है, कोई और बेटी ऐसी स्थिति से न गुजरे इसलिए अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो,जिससे दूसरों गुनहगारों के लिए नजीर बने। 
इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में डॉक्टर रिम्स के परिसर में इकट्ठा हुए और पुरजोर तरीके से इस घटना पर अपना विरोध जताया। डॉक्टरों ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी देने की मांग की है। विरोध में शामिल महिला डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटना से मन विचलित है। उन्होंने सरकार से ऐसे दरिंदों को तुरंत फांसी देने की मांग की है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -