Posted by : achhiduniya 11 September 2024

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के महज 30 महीनों में 44,974 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक मोड़ है, जो युवाओं की किस्मत बदल देगा।  इस स्थल पर ऐसे कई कार्यक्रम हुए, जिनमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिलीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा अब कमाई की तलाश के लिए दूसरे देश जाने के बजाय यहीं नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा पहले दूसरे देशों में गए थे, वे भी अब वापस आ रहे हैं और कड़ी मेहनत करके नौकरी पा रहे हैं। मान ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि वांछित परिणाम सामने आ रहे हैं और युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय 
भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड में दर्ज है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं द्वारा दाखिले में भारी वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिए ठोस प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा उनकी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने की ओर है कि युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पंजाब को प्रगतिशील और समृद्ध बनाना समय की मांग है। स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में मान ने कहा कि सरकार द्वारा पहले ही 842 आम आदमी क्लीनिक' स्थापित किए जा चुके हैं,जिनमें दो करोड़ से अधिक लोगों का इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे 30 और क्लीनिकस्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

सीएम मान ने विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक पुख्ता व्यवस्था अपनाई गई है, जिसके कारण 44,000 से अधिक पदों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पहला समारोह नहीं है, इससे पहले भी राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को इस नेक काम में भागीदार बनाकर पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण राज्य से पलायन रुक गया है और बाहर से लोग अपने राज्य लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -