- Back to Home »
- Crime / Sex »
- लाखों की लगी चपत मुफ्त मच्छरदानी के चक्कर में खाली हुआ बैंक अकाउंट.....
Posted by : achhiduniya
11 September 2024
आदिम जनजाति समुदाय
के लोग पहाड़ों पर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन चलाते हैं। भविष्य के लिए कटौती कर
खातों मे रकम की बचत करते हैं। भोले भाले ग्रामीणों के अकाउंट में स्कूल फीस,
पेंशन की राशि थी। झारखंड साहिबगंज के
रंगा थाना क्षेत्र स्थित तिलभीठा गांव में बीते 14 अगस्त को वाहन से चार पांच लोग गांव में पहुंचकर
स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताते हुए आदिम जनजाति पहाड़िया के लोगों को मुफ्त
मच्छरदानी का झांसा देकर ग्रामीणों से आधार
कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर टीम चली जाती है। मुफ्त में मच्छरदानी पाकर ग्रामीणों की खुशी का
ठिकाना नहीं रहा। अगली सुबह जरूरत पड़ने पर ग्रामीण बैंक पहुंचे। बैंक प्रबंधन ने
बताया
![]() |
कि खाते से रकम की निकासी कर ली गयी है। खाते से रकम गायब होने की खबर से मुफ्त मच्छरदानी लेने वाले एक एक कर बैंक खाता
चेक किया। सभी ग्रामीणों के खाते से पैसा
गायब हो चुके थे। धोखाधड़ी का शिकार
हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत रांगा थाने से की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
सिंह तक जानकारी पहुंचते ही उन्होंने संज्ञान लेते हुए बरहरवा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठन कर
जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जालसाजों को बख्शा नहीं जायेगा। मुफ्त
के चक्कर में सौ से ज्यादा ग्रामीण लाखों रुपये गंवा चुके हैं। 150
रुपये की मच्छरदानी के बदले किसी के खाते
से दो हजार, किसी के खाते से तीन हजार की निकासी की जा चुकी है।

