- Back to Home »
- Religion / Social , State News »
- लड्डू में जानवरों की चर्बी घटना किसी चर्च या मस्जिद के साथ हुई होती तो देश में अव्यवस्था फैल जाती…AP-DCM पवन कल्याण
लड्डू में जानवरों की चर्बी घटना किसी चर्च या मस्जिद के साथ हुई होती तो देश में अव्यवस्था फैल जाती…AP-DCM पवन कल्याण
Posted by : achhiduniya
22 September 2024
तिरुपति मंदिर में
लड्डू प्रसादम को लेकर विवाद पिछले हफ्ते 18 सितंबर यानि कि बुधवार को तब शुरू हुआ जब
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने गुजरात में एक सरकारी लैब की रिपोर्ट
पर आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया था कि वाईएस जगनमोहन रेड्डी की पूर्ववर्ती सरकार के
शासनकाल के दौरान तिरुपति से लिए गए घी के सैंपलों में मछली का तेल,
बीफ टैलो और लार्ड पाया गया था। हालांकि, वाईएसआरसीपी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। आंध्र
प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी के
इस्तेमाल वाली रिपोर्ट आने बाद से मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब
इस मामले में राज्य के
उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने कहा,यदि इस तरह की घटना किसी चर्च या मस्जिद के साथ
हुई होती तो देश में अव्यवस्था फैल जाती. यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता।
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा, जब इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं
तो वे कहते हैं कि हमें यह मुद्दा नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि हम धर्मनिरपेक्ष हैं। क्या हिंदुओं की
भावनाएं नहीं होतीं? डिप्टी
सीएम पवन कल्याण आगामी 1 अक्टूबर तक 11 दिनों का अनुष्ठानिक उपवास शुरू किया है,
जिसके बाद वह भगवान वेंकटेश्वर से क्षमा
मांगने के लिए तिरुमाला जाने की योजना बना रहे हैं, जिसे उन्होंने तिरुपति प्रसादम में अशुद्धता लाने
का दुर्भावनापूर्ण प्रयास कहा है। साथ ही जन सेना ने तिरुपति लड्डू बनाने में
इस्तेमाल गाय के घी में पशु वसा पाए जाने की रिपोर्ट के बाद सनातन धर्म परिरक्षक
परिषद की स्थापना का आह्वान किया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)