- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली विधानसभा को Dissolve करने की ज़रूरत नहीं.... मंत्री आतिशी
Posted by : achhiduniya
16 September 2024
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि
कथित आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम अरविंद
केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। अब वह दिल्ली के हर क्षेत्र का दौरान करेंगे। इस
दौरान वह लोगों से अलग-अलग
मुद्दों पर संवाद करेंगे। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता 21 मार्च को ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को
गिरफ्तार करने के बाद से लगातार सवाल उठा रहे थे कि सीएम अपने पद से इस्तीफा क्यों
नहीं देते। अभी तक आप की ओर से इसका जवाब जवाब यही मिल रहा था कि उन्हें इस्तीफा
देने की जरूरत नहीं है, लेकिन
15 सितंबर को
उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर, दिल्ली
की राजनीति में
एक तरह से भूचाल ला दिया। उनके इस ऐलान के बाद से सभी भौंचक्के हैं।
जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम के इस फैसले पर कई सवाल उठाए हैं। इस
बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह पूछे जाने पर कि सीएम ने विधानसभा भंग कर
चुनाव कराने की की सिफारिश क्यों नहीं की? इसका जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ
नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, किसी भी विधानसभा का अगर छह महीने से कम का
कार्यकाल रह जाता है,तो
केंद्र सरकार और चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करवा सकता है, इसलिए दिल्ली विधानसभा को भंग करने की
सिफारिश करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी विधानसभा का अगर 6 महीने से कम का कार्यकाल रह जाता है,तो केंद्र
सरकार और चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करवा सकता है।इसलिए दिल्ली विधानसभा को Dissolve करने की ज़रूरत नहीं है।
.jpeg)
.jpeg)