- Back to Home »
- Discussion , Religion / Social »
- संकट मोचन महादेव मंदिर तोड़कर अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह बना दी गई हिंदू सेना का दावा खटखटाया अदालत का दरवाजा…
संकट मोचन महादेव मंदिर तोड़कर अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह बना दी गई हिंदू सेना का दावा खटखटाया अदालत का दरवाजा…
Posted by : achhiduniya
26 September 2024
हिन्दू सेना के
राष्ट्रिय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अदालत से गुहार की है कि दरगाह को संकट मोचन
महादेव मंदिर घोषित किया जाए और वहां पूजा पाठ करने का अधिकार दिया जाए। साथ ही
उन्होंने मांग की है कि वहा पर एएसआई का सर्वे हो। विष्णु गुप्ता ने बताया की
अजमेर के हरविलास शारदा ने अपनी पुस्तक में इसका उल्लेख किया है। इसी पुस्तक को
आधार बनाकर विष्णु गुप्ता ने दिल्ली के अधिवक्ता शशि रंजन और अजमेर के जे एस राणा
के जरिये अपना केस दखिल किया है। हिंदू सेना ने अजमेर की दरगाह को भगवान शिव का
मंदिर होने का दावा किया है। हिन्दू सेना के राष्ट्रिय
अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने
इस संबंध में अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अजमेर कोर्ट में एक केस फाइल
किया है। उनका कहना है कि अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहले संकट मोचन महादेव
मंदिर था जिसे तोड़कर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह बना दी गई। विष्णु गुप्ता ने दावा
किया कि हिन्दू और जैन मंदिर को तोड़कर ही दरगाह बनाई गई है जिसके साक्ष्य मौजूद
हैं।
![]() |
| [विष्णु गुप्ता] |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)