- Back to Home »
- State News »
- जम्मू कश्मीर में 26 सीटों पर बंपर वोटिंग
Posted by : achhiduniya
26 September 2024
जम्मू-कश्मीर में
जहां 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा के लिए वोटिंग हो
रही है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर भी बंपर वोटिंग हुई थी। जम्मू
कश्मीर में आज भी 26 सीटों पर बंपर
वोटिंग हुई। अब तक वोटिंग के जो आंकड़े आए हैं उसमें 6 जिलों की 26 सीटों पर 55 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रियासी
और पुंछ में 72
फीसदी वोटिंग हुई तो सबसे कब श्रीनगर में 27 फीसदी ही वोटिंग हुई। राजौरी में 68
फीसदी, गांदरबल
और बडगाम में 59
फीसदी वोटिंग हुई है। जम्मू कश्मीर के लोग
अब विकास की बात कर रहे हैं। नौजवान रोज़गार की मांग कर रहे हैं। बडगाम से नेशनल
कॉन्फ्रेंस के उमर अबदुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी।
देश के बाकी सूबों की तरह आज जम्मू कश्मीर में भी लोकतंत्र का पर्व मनाया गया। उसी
जज़्बे और उसी जोश के साथ लोग वोट डालने गए। दूसरे चरण का वोटिंग पैटर्न बता रहा है कि
अब कश्मीर पीछे मुड़कर देखने वाला नहीं है।

.jpeg)