- Back to Home »
- Politics , State News »
- महाविकास अघाड़ी [MVA] में मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे दौड़ से बाहर....MH-DCM फडणवीस का दावा
Posted by : achhiduniya
07 September 2024
नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने
कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कोई संशय नहीं है। महायुति गठबंधन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही विधानसभा
चुनाव लड़ेगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि
उद्धव ठाकरे तीन दिनों तक दिल्ली में थे। उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पद के
चेहरे के तौर पर उनके नाम की घोषणा की जाएगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने तो
उद्धव ठाकरे से मुलाकात की तस्वीर तक जारी नहीं होने
दी। फडणवीस ने महाविकास
अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि महा विकास अघाड़ी में
मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दौड़ में नहीं हैं। बल्कि
तीन-चार अन्य चेहरे हैं। ये हम नहीं बताएंगे कि वो कौन हैं, लेकिन ये तय है कि उनमें उद्धव ठाकरे का नाम नहीं है। उपमुख्यमंत्री
ने आगे कहा कि एनसीपी (SP) अध्यक्ष
शरद पवार ने तो साफ तौर पर कहा है कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं
होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी यही कह चुके हैं कि उद्धव ठाकरे
मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे।
शरद
पवार के दिमाग में अब यही बात चल रही है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए। फडणवीस ने
फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री के लिए तीन या चार चेहरे हैं, लेकिन ये उनसे न पूछे कि वो कौन हैं, लेकिन पक्का है उनमें उद्धव ठाकरे नहीं है। मुख्यमंत्री
बनने का सपना देखने वाले उद्धव ठाकरे चौथे-पांचवें नंबर पर हैं। ये बात सर्वे से
पता चली है। इससे पहले महायुति में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं
पर भी देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई थी।


