- Back to Home »
- Politics , State News »
- भाजपा की दूसरी सूची में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 22 उम्मीदवार ये नाम शामिल...
Posted by : achhiduniya
26 October 2024
महाराष्ट्र
की 288 विधानसभा
सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को
मतदान होने हैं. जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय
से जारी इस दूसरी सूची में पार्टी ने नासिक मध्य से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार
बनाया है तो पार्टी ने धुले ग्रामीण सीट पर राम भदाणे पर विश्वास जताया है।
पार्टी ने मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट
से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम से विजय
कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम से श्याम रामचरणजी
खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम
काले को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने
गढ़चिरौली से डॉ. मिलिंद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा
भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल
बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले, विक्रमगढ़
से हरिशचंद्र सखाराम भोये और उल्हास नगर से कुमार उत्तमंद आयलानी को टिकट दिया
गया है। वहीं पार्टी ने पेन से रवींद्र दगडू पाटिल, खड़कवासला
से भिमराव तापकीर, पुणे
छावनी से सुनील
ज्ञानदेव कांबले, कस्बा पेठ से हेमंत नारायण
रासने, लातूर ग्रामीण से रमेश
काशीराम कराड, सोलापुर शहर मध्य देवेंद्र
राजेश कोठे, पंढरपुर समाधान महादेव
आवताड़े, शिराला में सत्यजित
शिवाजीराव देशमुख और जत से गोपीचंद कुंडलिक पडलकर को टिकट दिया है। भाजपा ने 20
अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी,जिसमें उप मुख्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे। पार्टी ने नागपुर दक्षिण
पश्चिम सीट से फडणवीस को चुनाव मैदान में उतारा तो प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले
को कामठी से टिकट दिया था। वहीं शेलार भाइयों में से आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम
और विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट दिया गया।
.jpg)
