- Back to Home »
- Politics »
- टिकट बेच रही कांग्रेस अनीस अहमद का आरोप हुए वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल....
Posted by : achhiduniya
28 October 2024
पूर्व
मंत्री और कांग्रेस नेता अनीस अहमद 28 अक्टूबर को मुंबई में वंचित बहुजन अघाड़ी
(VBA) में शामिल हो गए। वो नागपुर की मध्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वंचित
बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर हैं। अनीस अहमद को पार्टी
प्रमुख प्रकाश आंबेडकर की मौजूदगी में VBA में शामिल किया गया। वंचित बहुजन अघाड़ी
ने विधानसभा चुनाव में मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से उनकी
उम्मीदवारी की घोषणा की। अनीस अहमद ने प्रकाश अंबेडकर की पार्टी में शामिल होने के
बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अहमद ने कहा, मैंने 15
वर्षों तक मध्य नागपुर
विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। मैंने
देखा कि कांग्रेस ने विदर्भ क्षेत्र में कुछ टिकट बेचे जहां मुस्लिम,
तेली और दलित जैसे
समुदायों का लगभग कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल होने के
बाद अनीस अहमद ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा,
मैंने कांग्रेस
छोड़ने का फैसला किया क्योंकि वह सोशल इंजीनियरिंग करने में विफल रही। विदर्भ
क्षेत्र में, कांग्रेस ने ज्यादातर कुनबियों को टिकट
दिए हैं और अन्य समुदायों की अनदेखी की है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर
महाविकास अघाड़ी से प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वीबीए तालमेल नहीं बैठा पाई,
जिसके बाद अकेले ही
अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है।
हाल ही में प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस और
बीजेपी दोनों को घेरा था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर मैं
दलितों, आदिवासियों,
ओबीसी,
मुसलमानों और मज़लूम
के लिए और हिन्दू राष्ट्र के खिलाफ आवाज उठाता हूँ,
तो बीजेपी वाले मुझे
गाली देते हैं। उन्होंने आगे कहा,
अगर मैं कांग्रेस और
उनके सहयोगियों की दलित, आदिवासी,
ओबीसी,
मुसलमान विरोधी
नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता हूं, तो कांग्रेस वाले मुझे बीजेपी की B-टीम कहते हैं। मेरे तो हाल 'रजिया गुंडों में फंस गई'
जैसा हो गया है।


