- Back to Home »
- Politics »
- शिरोमणि अकाली दल-कांग्रेस सत्ता के लिए राजनीति में हम आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए... PJ-CM मान
शिरोमणि अकाली दल-कांग्रेस सत्ता के लिए राजनीति में हम आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए... PJ-CM मान
Posted by : achhiduniya
28 October 2024
पंजाब के मुख्यमंत्री
भगवंत मान ने
होशियारपुर जिले के चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र में 13
नवंबर को होने वाले
उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल के लिए प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक की तारीफ करते हुए कहा,वह एक युवा उम्मीदवार हैं जो स्थानीय
मुद्दों को समझते हैं। उन्होंने कहा इशांक को जिताइए और वह जो भी काम मेरे पास
लेकर आएंगे, मैं उसे तुरंत मंजूरी दूंगा। इशांक AAP
के होशियारपुर से
सांसद राज कुमार चब्बेवाल के बेटे हैं। सीएम मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD)
दोनों पर तीखा हमला
बोला। कांग्रेस पर हमला करते हुए मान ने कहा कि वे सत्ता के लिए लड़ते हैं,
जबकि हम आपके बच्चों
के बेहतर भविष्य के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के लोगों को मुफ्त
बिजली मुहैया कराई है और अच्छे स्कूल और
अस्पताल बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा,सड़कों पर होने वाली मौतों को कम करने के
लिए हमने 'सड़क सुरक्षा बल'
का गठन किया और उन्हें
आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए। परिणामस्वरूप, पिछले छह महीनों में मौतों में 45
प्रतिशत की कमी आई
है। इसके अतिरिक्त हमने पिछले ढाई वर्षों में युवाओं को 45,000
से अधिक नौकरियां
प्रदान की हैं। सीएम ने कहा कि AAP सरकार पार्टी और इसके संयोजक अरविंद
केजरीवाल की साफ नीयत के कारण ही दिल्ली और पंजाब में इतनी उपलब्धियां हासिल कर
पाई हैं। इसलिए दिल्ली की तरह हमने यहां भी आम आदमी क्लीनिक और उत्कृष्ट विद्यालय
खोले हैं।


