- Back to Home »
- Religion / Social »
- नबी की शान में गुस्ताख़ी करने वाले को सजा-ए-मौत और फांसी देने की मांग...उलेमा हुए यति नरसिंहानंद के खिलाफ लामबंद
नबी की शान में गुस्ताख़ी करने वाले को सजा-ए-मौत और फांसी देने की मांग...उलेमा हुए यति नरसिंहानंद के खिलाफ लामबंद
Posted by : achhiduniya
05 October 2024
राजधानी लखनऊ में घटना को लेकर विरोध दर्शाते हुए वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना
यासूब अब्बास साहब ने उन्हें पाखंडी करार दिया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार
से मांग की है कि इस पाखंडी बाबा यति नरसिंहानंद पर कड़ी कार्रवाई करके इसको जेल
भेजे। उन्होंने कहा कि, पैगंबर
मोहम्मद (स.अ.व) की शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं होगी। मेरठ में उलेमाओं ने
यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही सजा-ए-मौत और फांसी
देने की मांग की है। उन्होंने पुलिस एनकाउंटर की भी मांग उठाई है। उलेमाओं ने कहा
है कि, उनका
बयान मुल्क के अंदर नफरत फैलाने वाला है, ये
शैतानी काम किया गया।, नबी
की शान में गुस्ताखी करने वाले को मौत की सजा दी जाए। एनएस और यूएपीए के तहत
कार्रवाई हो। इतना ही नहीं उन्होंने यति नरसिंहानंद से सुरक्षा वापस लिए जाने
की मांग
भी की है। शहर काजी जैनस साजिद्दीन के साथ उलेमा डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
सरकार से की सख्त एक्शन की मांग की है। यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी को लेकर
समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया और यति नरसिंहानंद को फांसी की मांग उठाई
है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि यदि महामंडलेश्वर की
गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर भूख हड़ताल और अनशन होगी। सपा नेता और कार्यकर्ता मेरठ
कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। डीएम ऑफिस के सामने धरना दिया। सपा
जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि, मौहब्बत
साहब पर टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद की गिरफ्तारी कर फांसी दी जाए और भाईचारा
खराब करने वालों पर एक्शन हो।

.jpeg)