Posted by : achhiduniya 06 October 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आ गया हूं। आपके सारे काम करा दूंगा, सबकी नौकरी वापस कराउंगा। तनख्वाह दिलाउंगा। वहीं, पूर्व बस मार्शल से केजरीवाल ने कहा,आपका बड़ा भाई आ गया। हम मिलकर लड़ेंगे। केजरावाल ने शनिवार की घटना पर कहा, मैंने देखा कि कल कैसे सौरभ भरद्वाज विजेंद्र गुप्ता के पैर पड़ा था। आज कोई मंत्री बन जाए तो अहंकार हो जाता है।  सौरभ भारद्वाज आपका मंत्री है। कल देश का जनतंत्र भाजपा के पैरों में पड़कर कराह रहा था। आम आदमी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, आज मैं मोदी जी को कहता हूं कि एक ही काम कर दो फरवरी में दिल्ली के चुनाव 
हैं। चुनाव से पहले 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर दो तो दिल्ली के चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा। छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े। आगे दिल्ली में आपराधिक घटनाओं का डेटा पेश करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा,आज दिल्ली में चारों तरफ ऐसा महौल हो रहा है। रोज गोलियां चल रही हैं। गैंगस्टर ने ठिकाने बना लिए हैं। अपराध ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। 90 के दशक में जो हाल मुंबई का था वो दिल्ली का हो रहा है। कितनी ऐसी घटनाएं हैं जो पुलिस के पास नहीं जातीं, पुलिस एफआईआर नहीं करती। 
आम आदमी का सुरक्षित जीना मुश्किल है। दिल्ली पुलिस बीजेपी के पास है। बस के मार्शल के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा,राजनीति में आने से पहले मैंने 10 साल झुग्गियों में काम किया था। 10 साल बस में खाक छानी है। पता है मुझे वहां क्या व्यवस्था होती है। एक महिला जब बस में चढ़ती है तो सीट ना मिले तो उसके साथ क्या व्यवहार किया जाता है। मैं तीन चार बार एलजी के पास गया, पैर पकड़े और कहा कि बस मार्शल मत बंद करो। महिलाओं को असुरक्षित कर दिया और बस मार्शल कौन हैं। ये गरीब बच्चे हैं 15 हजार रुपय महीने के मिलते थे। बीजेपी गरीब विरोधी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -