- Back to Home »
- Politics »
- मोदी का मंदिर बनाने वाले ने छोड़ बीजेपी का साथ...नमो फाउंडेशन के मयूर मुंडे ने
Posted by : achhiduniya
06 October 2024
बीजेपी कार्यकर्ता और नमो फाउंडेशन के मयूर
मुंडे ने कहा, मैं पीएम मोदी का कट्टर समर्थक हूं
और उनके लिए काम किया है, लेकिन पार्टी में हमारे जैसे लोगों
के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं। मयूर मुंडे ने पीएम मोदी, केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह और
राष्ट्रीय, राज्य और शहर बीजेपी प्रमुखों को
अपने इस्तीफे की एक प्रति भेजी। मुंडे ने आरोप लगाया कि विधायक अपने समर्थकों के
आधार को मजबूत करने के लिए अपने चहेतों को संगठन में पद दे रहे हैं। दूसरे दलों से
आने वालों को पार्टी के विभिन्न पदों
पर नियुक्त किया जा रहा है। मुंडे का कहना है
कि पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है। उन्हें पार्टी की
बैठकों में नहीं बुलाया जाता। उनकी राय को नजरअंदाज किया जाता है और उन्हें चुनावी
प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता है। मुंडे ने शिवाजीनगर के
विधायक सिद्धार्थ शिरोले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी के साथ मयूर मुंडे ने
बीजेपी को भी अलविदा कह दिया। बता दें कि मुंडे ने 2021 में औंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया था। उन्होंने कहा, मैं कई वर्षों से पार्टी के लिए वफादारी से काम कर रहा हूं। मैंने विभिन्न पदों पर
ईमानदारी से काम किया है,लेकिन बीजेपी अपने वफादार कार्यकर्ताओं
को नजरअंदाज कर रही है। पार्टी दूसरे दलों से आने
वालों को तवज्जो दे रही है।
.jpeg)
.jpeg)