Posted by : achhiduniya 05 October 2024

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता और दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लोगों को यह बताया जाए कि वो गूगल सर्च व अन्य माध्यमों के जरिए वक्फ संशोधन के सही प्रावधानों के बारे में जानकारी कैसे हासिल करेंबीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले विरोधियों का इसका जवाब देने की रणनीति तैयार की है। इस योजना के तहत बीजेपी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने का प्रयास करेगी। बीजेपी इसके लिए मुस्लिम इलाकों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। दिल्ली के लोगों को सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन कर एलईडी स्क्रीन के जरिए यह बताया जाए कि वक्फ संशोधन का मकसद वो नहीं 
है,जैसा विरोधी लोगों को बता रहे हैं। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य आतिफ रशीद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों का उपयोग समुदाय को भड़काने' के लिए कर रहे हैं। यह ठीक वैसे ही है, जैसे उन्होंने तीन तलाक और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मामले में किया था। रशीद ने कहा,निहित स्वार्थ वाले राजनेताओं द्वारा तीन तलाक और सीएए के बारे में भी यही दुष्प्रचार किया गया, जो अल्पसंख्यकों के लिए खतरनाक साबित हुए। 
बीजेपी वक्फ विधेयक के साथ ऐसा नहीं होने देंगी। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,हमारे संज्ञान में आया है कि शहर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के केवल 30 प्रतिशत सदस्य ही (वक्फ) विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के वास्तविक प्रावधानों की सही जानकारी रखते हैं। इस अभियान के तहत लोगों में व्याप्त दुष्प्रचार को दूर करने का पार्टी का पार्टी के नेता प्रयास करेंगे। दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को सही जानकारी हासिल करने के तौर तरीके बताए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा,हमारे पास विधेयक के प्रावधानों के बारे में जरूरी साहित्य है, लेकिन हम लोगों के निजी फोन का इस्तेमाल कर उसे गूगल पर जाकर खोजने का तरीका बताएंगे। 

लोगों को इसकी विशेषताओं के बारे में बताएंगे। बड़ी सभाओं में एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल कर लोगों को इसके बारे में बताया जाएगा,ताकि वे खुद देख सकें कि वक्फ विधेयक में प्रस्तावित संशोधन स्थिति के बेहतर बनाने का प्रयास है न कि उसे समाप्त करने की कोशिश।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -