Posted by : achhiduniya 05 October 2024

महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गावठाणों के बाहर आवासीय भवनों, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के भवनों आदि पर गैर-कृषि कर माफ करने का निर्णय लिया गया। गावठाण का अर्थ है, गांव के मध्य का क्षेत्र। इस क्षेत्र में गांव के लोगों के घर, दुकानें, मंदिर, स्कूल आदि हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्राचीन और ऐतिहासिक स्थानों को तबाह करने वालों को दी जाने वाली कैद की सजा और जुर्माने की राशि बढ़ाने के पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के अनुसार जेल की अवधि दो साल तक बढ़ाई जा सकती है और जुर्माना एक लाख रुपये होगा। वर्तमान में जेल की अवधि तीन महीने तक है। जबकि जुर्माना राशि पांच हजार रुपये है।  जुर्माना राशि में 1960 के बाद से संशोधन नहीं 
किया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भूजल जलाशय मछुआरों और समुद्री मछुआरों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में भी संशोधन किया। नए मानदंडों के अनुसार राज्य के ओलंपिक और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश-तीन करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रशिक्षकों को क्रमश-50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 20 लाख रुपये मिलेंगे। 
एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वालों को एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपये मिलेंगे। प्रशिक्षकों को क्रमशः 10 लाख रुपये, 7.5 लाख रुपये और 5 लाख रुपये मिलेंगे। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली टीमों को 3.75 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रजत और कांस्य जीतने वालों को क्रमश-2.25 करोड़ रुपये और 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। महाराष्ट्र कैबिनेट के अन्य निर्णयों में 104 आईटीआई का नाम बदलना, खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि करना, कोंकण और पुणे संभागों को राज्य आपदा मोचन बल की एक-एक कंपनी आवंटित करना शामिल हैं।


ये कंपनियां क्रमश-नवी मुंबई और दौंड में तैनात रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक कंपनी में चार दल होंगे। इसके लिए 428 पदों को मंजूरी दी गई है,जिन पर 37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कैबिनेट ने एक एकीकृत डेटा सेंटर पार्क को भी मंजूरी दी, जिसमें 1.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। राज्य सरकार ने सोलापुर-मुंबई हवाई मार्ग के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि प्रदान करने का निर्णय लिया है। सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। मंत्रिमंडल की बैठक में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए वडाला साल्ट पैन क्षेत्र में भूमि आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, महाराष्ट्र कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल बारी, तेली, हिंदू खटीक, लोनारी जैसे समुदायों के लिए वित्तीय विकास निगम स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया, जबकि बौद्ध समुदाय से संबंधित सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थानों को 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -