- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ BNS की धारा 174 और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज…
Posted by : achhiduniya
28 October 2024
समाजवादी
पार्टी के प्रत्याशी
के खिलाफ प्रयागराज के गंगानगर जोन के सराय इनायत
पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार
गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है. दरअसल, सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने एक चैनल
को दिए इंटरव्यू के दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का प्रत्याशी
यहां सिर्फ… और पासी
जाति के वोटरों के दम पर लड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भी इस वर्ग का वोट पाना
चाहती है। उनके इस बयान पर BNS की धारा 174
और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने
बाद में इस पर अपनी सफाई पेश की थी
और माफी भी मांगी थी। सपा प्रत्याशी मुजतबा
सिद्दीकी ने कहा था कि वह लंबे अरसे तक बहुजन समाज पार्टी में थे और उसी के संदर्भ
में उन्होंने बातें कही थी। फिर भी अगर उनकी बात से किसी की भावनाएं
आहत हुई हैं तो वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांग रहे हैं। गौरतलब है की फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी
पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर केस
दर्ज हुआ है।

