- Back to Home »
- Crime / Sex , Religion / Social »
- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में बड़ी घटना गर्म खिचड़ी से झुलसी 10 महिलाएं 2 की हालत गंभीर...
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में बड़ी घटना गर्म खिचड़ी से झुलसी 10 महिलाएं 2 की हालत गंभीर...
Posted by : achhiduniya
02 November 2024
गौरी
गोपाल आश्रम के संचालक एवं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में हर रोज बड़ी संख्या में
भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है। कर्मचारी का पैर अचानक फिसल जाने के कारण
ऐसी घटना घटी। इस हादसे में जितनी महिलाएं झुलसी हैं उन सभी को अस्पताल में भर्ती
करा दिया गया है। दरअसल,मथुरा के वृंदावन में स्थित गौरी गोपाल आश्रम में भोजन वितरण के
दौरान एक कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया। इस वजह से गर्म खिचड़ी का भगौना कुछ
श्रद्धालुओं पर पलट गया। इस हादसे में पश्चिम बंगाल की 10 महिलाएं झुलस गईं। इस पूरी घटना की
जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि घटना के तुरंत बाद आश्रम
के
ही एंबुलेंस से सभी महिलाओं को संयुक्त जिला अस्पताल में भेजा गया। वहां से दो
महिालाओं को जो गंभीर रूप से झुलस गईं थी, उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
इस मामले में संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने
जानकारी देते हुए बताया,पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का एक ग्रुप वृंदावन अपनी धार्मिक
यात्रा पर आया हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु गौरी गोपाल आश्रम
पहुंचे।
वहां आश्रम के बाहर हर रोज की तरह भोजन का वितरण किया जा रहा था। सभी
श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे मगर तभी खिचड़ी से भरा भगौना लेकर
आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया जिससे गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में
10
महिला श्रद्धालु झुलस गईं
और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।


