Posted by : achhiduniya 02 November 2024

महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा का चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को कराया जाएगा जिसकी गिनती 23 नवंबर को होगी। उससे पहले प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। महायुति गठबंधन में शामिल बीजेपी में बगावत का दौर सबसे ज्यादा देखा गया। पार्टी के 19 बागी नेताओं ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके अलावा शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट के एक बागी नेता ने पर्चा दाखिल किया है। बागियों को लेकर महायुति की आज महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। वहीं महाविकास आघाड़ी में सबसे अधिक बागी कांग्रेस से 10 और उद्धव गुट से भी कुछ बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बागियों की वजह से दोनों प्रमुख गठबंधन का खेल बिगड़ सकता है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत के शिवसेना शिंदे की शाइना एनसी पर दिए विवादित बयान को लेकर अठावले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी का महाविनाश होने वाला है। जिस तरीके 
से बिना पानी की मछली तड़पती है, उसी तरीके से बिना सत्ता के कांग्रेस तड़प रही है और इस तरीके की बयानबाजी कर रही है। बागियों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में पहली बार ऐसा नजर आया है कि महायुति हो या महाविकास अघाड़ी सभी पार्टियों में बागियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है,लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि महायुति के बागी उम्मीदवारों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। हमारे जो रिबेल उम्मीदवार हैं उनको अपनी उम्मीदवारी पीछे लेनी चाहिए। दरस्सल,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों से बागी हुए करीब 50 नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। महायुति के सबसे अधिक 36 बागी नेताओं ने पर्चे दाखिल किए हैं तो वहीं महाविकास आघाड़ी के 14 बागी भी निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। जिसकी वजह से महायुति और महाविकास आघाड़ी की टेंशन बढ़ने वाली है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -