- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी नेता से जुड़े स्कूल से मिला नोटों का जकिरा झारखंड विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की साजिश का अंदेशा...
बीजेपी नेता से जुड़े स्कूल से मिला नोटों का जकिरा झारखंड विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की साजिश का अंदेशा...
Posted by : achhiduniya
02 November 2024
झारखंड
पुलिस के द्वारा जब कमरे की
तलाशी ली गई तो एक अटैची में रखे एक करोड़ 40 लाख 99 हजार रुपये बरामद किए गए। स्कूल
कैंपस से 3 से 4 बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई। जानकारी
के मुताबिक यह स्कूल बीजेपी नेता से जुड़ा है। वहीं, स्कूल में कैश बरामद होने के बाद
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को नोट गिनने की मशीन के साथ भी बुलाया गया।
देर शाम तक नोटों की गिनती के बाद 1.15 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक
पुष्टि नहीं की गई है। इस छापेमारी को लेकर रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार
सिन्हा ने बताया कि स्कलू से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं। ये
पैसे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे, इसी सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।
इस मामले में स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते बुधवार सुबह 5 बजे के करीब 10 से 12 वाहनों में सवार होकर कई पुलिस
अधिकारियों सहित 100 की संख्या में जवान स्कूल पहुंचे। दीपावली को लेकर स्कूल बुधवार को
बंद था ऐसे में अंदर जो सफाईकर्मी थे उनसे गेट खुलवाया गया। कानूनी औपचारिकता को
पूरी कर पुलिस की टीम ने स्कूल के कमरों में तलाशी लेना शुरू किया।
2 घंटे तक पुलिस की टीम ग्राउंड
फ्लोर से लेकर सेकंड फ्लोर तक के कमरों को खंगालती रही लेकिन कोई सफलता हाथ ना
लगी। इसी बीच वाइस प्रिंसिपल के कमरे में ताला बंद देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ
जिसके बाद स्कूल के मालिक को मौके पर बुलाया गया और वाइस प्रिंसिपल के कमरे को
खुलवाया गया। झारखंड
पुलिस ने रांची के एक प्राइवेट स्कूल में छापेमारी की जो स्कूल बीजेपी के नेता मदन
सिंह का बताया गया। पुलिस ने स्कूल में रेड मारकर यहां से बड़ी मात्रा में कैश
बरामद किया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को नोट गिनने की मशीन
के साथ भी बुलाया गया।


