- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बंगाल में बलात्कार की एक और बली चड़ी मुक महिला मामले को रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपये की...
Posted by : achhiduniya
01 November 2024
बीते दिनों पश्चिम
बंगाल में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप और
हत्या की घटनाएं ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, वहीं इसके बाद भी रेप के कई मामले सामने आए। इससे पहले
अक्टूबर में कुलतली और जयनगर इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी, जब 9 वर्षीय
एक बच्ची का कथित तौर पर किडनैप करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
लापता होने के कुछ घंटे बाद बच्ची का शव बरामद किया गया था। अब रेप का मामला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना
जिले से सामने आया है। 24 परगना
जिले में 40 साल की एक मूक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला
के साथ रेप करने के आरोप में एक
शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोपी को पकड़
लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि
पीड़िता के घर से बाहर निकलने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान मकान में ले गया और उसके
साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया
गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला
के परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि एक स्थानीय पंचायत सदस्य ने मामले को
रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की पेशकश की, लेकिन उसे ठुकरा दिया गया।
.jpg)
.jpg)