- Back to Home »
- Politics »
- ओवर कॉन्फिडेंस लोकसभा जैसी गलती दुबारा नहीं MH-DCM फडणवीस ने कही बात
Posted by : achhiduniya
01 November 2024
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र
फडणवीस ने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा,मैं नहीं मानता कि कांग्रेस का रिवाइवल हुआ है। कांग्रेस का
पॉलिटिकल अर्थमेटिक सही बैठा। कांग्रेस कई सीटों पर वोट जिहाद के कारण जीत कर आई।
अब ये इसको दोहरा नहीं सकते। मुझे लगता है कि अब वो परिस्थितियां कांग्रेस के लिए
नहीं रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए जमीन पर क्या बदला है? इस पर डिप्टी सीएम ने कहा,मुझे ऐसा लगता है कि जमीन पर पॉजिटिविटी नजर आ रही है। फेक नैरेटिव
के कारण लोकसभा
चुनाव के बाद हमने जो एनालिसिस
किया तो हमारे ध्यान में आया कि हम उसका आकलन नहीं कर पाए। कहीं न कहीं महाराष्ट्र
में हम लोग ओवर कॉन्फिडेंस में रहे। हम लोग ऐसी मानसिकता में थे कि ये तो हमेशा ही चलता है,इससे क्या फर्क पड़ने वाला है। इसके बाद हमने सजगता से काम किया। जमीन
पर काम किया। चुनाव हमेशा टफ होता है,लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि अब हमें बढ़त है।
