Posted by : achhiduniya 25 November 2024

इंदौर के एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आया। उन्होंने जब कॉल उठाया तो वह किसी बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बोल रहा था और कह रहा था कि उनके द्वारा मुंबई में क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था, जिसका 100000 रुपये से अधिक का बकाया है और वह कहीं मिसयूज हो रहा है। पुलिस अधिकारी दंडोतिया ने इस पर कहा कि उनकी ओर से इस तरह का कोई क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया है। कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी की ओर से उन्हें दबाव दिया गया कि वह स्वीकार करें नहीं तो यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। काफी कुछ बात होने के बाद मुंबई पुलिस को कंप्लेंट ट्रांसफर कर दी गई। कुछ देर तक तो राजेश दंडोतिया पर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए दबाव बनाया गया और उन्हें 
कहा कि वह 2 घंटे में मुंबई पहुंच जाएं नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी नहीं तो  वीडियो कॉल पर स्टेटमेंट नोट करवाएं। जब दंडोतिया के पास वीडियो कॉल आया तो दंडोतिया खुद पुलिस की वर्दी में बैठे थे और सामने वाला खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बता रहा था। जब दंडोतिया ने कहा कि मैं खुद पुलिस ऑफिसर हूं। उनसे पूछा कि तुमने इतनी मीडिया को क्यों बुला रखा है तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोग आम आदमी के साथ ठगी कर रहे हैं और अब नहीं कर पाओगे।
यह आम लोगों को अवेयरनेस के लिए यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और यह अब जन-जन तक पहुंचेगी। गौरतलब है की मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे हैं। कभी नकली पुलिस बनकर तो कभी सीबीआई अधिकारी या आरबीआई अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल करके उन्हें धमकाते हैं और उनसे लाखों रुपए ठग लेते हैं। दर्जनों शिकायतें क्राइम ब्रांच में दर्ज हो चुकी हैं,लेकिन रविवार (24 नवंबर) को ऐसा वाकया हुआ कि नकली पुलिस वालों ने असली पुलिस के साथ डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की और फिर असली वर्दी देख बदमाशों के होश उड़ गए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -