- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- यूपी-112 सेवा’ पर पुलिस ने 51 हजार से अधिक मामलों में मौके पर पहुंचकर की मदद...
Posted by : achhiduniya
01 November 2024
उत्तर प्रदेश अपर
पुलिस अधीक्षक (यूपी 112) मोहिनी पाठक ने
बताया कि ‘यूपी-112’ आमतौर
पर प्रतिदिन लगभग 30,500 घटनाओं को रिकॉर्ड
करता है, जिसके लिए पीआरवी भेजी जाती हैं, लेकिन दिवाली पर
घटनाओं की कुल संख्या बढ़कर 51,796 हो गई।
उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के मद्देनजर ‘यूपी-112’ ने 825 संचार अधिकारियों, 6,200 से अधिक पीआरवी और 34,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर
तैनात किया था। उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच यूपी-112 सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों के
अनुसार, एक दिन पहले, छोटी दिवाली पर ‘यूपी-112’ ने 89,297 लोगों की कॉल उठायी और 37,932 घटनाओं के
सिलसिले में पीआरवी भेजी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की इमरजेंसी ‘यूपी-112 सेवा’ ने दिवाली पर संकट की 51,000 से ज्यादा घटनाओं में मौके पर पहुंचकर सहायता
की। आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि ज्यादातर 41,066 कॉल करने वालों ने पुलिस से सहायता मांगी जबकि 1,974 ने आग की सूचना दी और 7,147 ने चिकित्सा सहायता मांगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘यूपी-112’ पर
गुरुवार को दीपोत्सव के दौरान कुल 1,01,805 आपातकालीन
फोन कॉल आईं। आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 51,796 'घटनाएं' ऐसी थीं
जहां पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (PRV) सहायता
के लिए मौके पर गए थे। आंकड़ों के अनुसार 41,066 घटनाओं में पुलिस सहायता मांगी गई थी, जबकि 1,974 आग से
संबंधित और 7,147
चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए थीं।

