Posted by : achhiduniya 31 January 2025

बीते आठ महीने से ज्यादा समय से इंतजार कर रहे ठेकेदारों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो वे 5 फरवरी से हड़ताल करेंगे। महाराष्ट्र राज्य ठेकेदार संघ अध्यक्ष मिलिंद भोसलेने सरकार को चिठ्ठी लिखकर नाराजी जताई है। भोसले ने आरोप लगाया,सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देने के बजाय प्रचार के लिए मुफ्त चीजें बांटने में व्यस्त है।  दरअसल, लोकसभा चुनाव में हार के बाद महायुति सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की,इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उनके बैंक खाते में 1,500 रुपये हर महीने मिलने लगे। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बड़ी संख्या में महायुति को वोट दिया। ऐसे में महाराष्ट्र में बहनें तो खुश हुईं, लेकिन ठेकेदार बेहाल हो गए हैं, क्योंकि प्रदेश के विभिन्न विभागों के ठेकेदारों का लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का भुगतान पेंडिंग है। जबकि मुंबई कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दादा इंगले ने दावा किया कि मुंबई सर्कल के सिर्फ 
तीन डिवीजनों में लगभग 600 करोड़ रुपये के बिल पेंडिंग हैं। इंगले ने दावा किया कि ठेकेदार बनने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को भुगतान में देरी के कारण आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से गंभीर नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भुगतान में देरी से राज्य भर के चार लाख ठेकेदारों पर गंभीर असर पड़ा है। पीडब्ल्यूडी-46,000 करोड़ रुपयेजल जीवन मिशन-18,000 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास-8,600 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग-19,700 करोड़ रुपयेशहरी विकास-17,000 करोड़ रुपये महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहिन योजना की वजह सरकार की अर्थव्यवस्था बिघड़ गई है। ऐसे में राज्य के वित्त विभाग ने जनवरी 2025 के लिए अतिरिक्त 3,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं,जो देवेंद्र फडणवीस सरकार के लिए नुकसान कारी हो सकता है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने स्पष्ट किया है कि प्रमुख माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को वितरित किया गया पैसा वापस नहीं लिया जाएगा। ठेकेदारों के संघ ने सरकार की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की है। राज्य का बजट सत्र मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है। इससे पहले वित्त मंत्री अजित पवार विभागवार बैठकों में खर्च और राजस्व का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -