Posted by : achhiduniya 04 January 2025

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के माध्यम से जनता को कथा सुनाया और उसके बाद शास्त्री ने अपने श्रद्धालुओं को कहा कि आप सभी लोगों को मैं भभूति दूंगा। आप तमाम लोग एक-एक करके आएं, पहले महिलाएं आएंगी और उसके बाद पुरुष आएंगे। इसके बाद सभी महिलाओं ने पहले लाइन लगाया और उसके पीछे पुरुषों ने लाइन लगाया। बाबा से भभूति लेने के लिए देखते ही देखते भीड़ एक साथ इतनी उमड़ पड़ी कि कंट्रोल के बाहर हो गई। दरअसल,बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में एक सत्संग के लिए आए हुए थे। जब धीरेंद्र शास्त्री ने देखा कि भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई है तो वह स्टेज से 
उठकर चले गए और इसके बाद भीड़ में शामिल लोग एक के पीछे एक स्टेज पर चढ़ने लगे जिससे वहां पर मौजूद पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने हल्का बल का उपयोग करके लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया।  भभूति लेने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोग एक के ऊपर एक चढ़ने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। आसपास खड़े बाउंसरों ने लोगों को खींचकर भीड़ से बाहर निकाला और स्टेज पर बैठा दिया। भगदड़ की वजह से चीख पुकार मच गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिन महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन लोगों को एक साइड बैठा दिया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -