Posted by : achhiduniya 27 January 2025

यूपी गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा,संवैधानिक और वैधानिक व्यवस्था के अनुसार ही सरकार सनातन बोर्ड के गठन को लेकर सही समय पर तय करेगी। वक्फ बोर्ड के सवाल पर राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा,केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के जमीनों की जांच पड़ताल के लिए कमेटी बनाई है और जो भी रिपोर्ट आएगी, उस आधार पर कार्रवाई होगी। वक्फ बोर्ड के जरिये सरकार की जमीनों पर कथित कब्जे के सवाल पर महेश शुक्ला ने कहा,किसी को भी सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का अधिकार नहीं है। इसलिए कमेटी की जो भी रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा,वक्फ बोर्ड ने जितनी भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है, वह वैधानिक नहीं है।  इसके अलावा अगर वह अपनी जमीनों पर अधिकार जमा रहे हैं तो उसे संवैधानिक कहा जाएगा। वक्फ बोर्ड समाप्त करने के सवाल पर महेश शुक्ला ने कहा कि यह एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए इसके 
खात्मे की बात करना उचित नहीं है। योगी सरकार में राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने सनातन बोर्ड के गठन को लेकर कहा,सनातन बोर्ड का गठन बेहद जरूरी है और सरकार सभी वर्गों के अधिकारों के संरक्षण पर काम भी कर रही है। सनातन बोर्ड के गठन को लेकर सरकार के पास पूरा खाका है। उन्होंने कहा,संत समाज भी इस दिशा में काम कर रहा है और सरकार से उन्होंने संवाद स्थापित किया है, इसलिए सही वक्त आने पर इसका निर्णय लिया जाएगा। महेश शुक्ला ने देश के मंदिरों पर से सरकार के नियंत्रण हटाने की संत समाज को उचित बताया है।

राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि सरकार को चाहिए कि हिंदू समाज के मंदिरों से अपना नियंत्रण हटाए। सनातन बोर्ड के गठन से देश को फायदे के सवाल पर महेश शुक्ला ने कहा,सनातन बोर्ड से देश की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा ना कि सरकारों को, इससे कई फायदा होगा। महेश शुक्ला ने कहा अयोध्या में जिस दिन भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ, उसी दिन से भारत को सांस्कृतिक और धार्मिक आजादी मिली है,जबकि 1947 में भारत को सिर्फ अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। UP राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि अब गाय को राज्य माता का दर्जा जल्द मिलना चाहिए, इसके लिए वह सरकार से बात करेंगे और जनमानस की भावना को देखते हुए इस पर निर्णय लेने की मांग करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सनातन बोर्ड को लेक बड़ा बयान दिया। महेश शुक्ला ने कहा कि गांव गांव में गौ आश्रय स्थल बनाकर गायों को संरक्षित किया जा रहा है, गौ तस्करों को जेलों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय को संवैधानिक रूप से राज्य माता का दर्जा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गाय है, इसलिए गाय को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज सनातन बोर्ड के गठन की मांग संतों की बैठक में उठाई गई है, जिसका वे भी पुरजोर तरीके से समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सनातन संरक्षण परिषद के गठन को लेकर लगातार चिंतन और मंथन कर रही है, जल्द ही इस पर निर्णय भी आएगा।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -