Posted by : achhiduniya 26 February 2025

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने हाइवे पर सफर करने वाले अपने यात्रियों के लिए एक अनोखी सुविधा देने का फैसला किया है। ये सुविधा उन यात्रियों के लिए हैं जो फास्टैग यूज करते हैं। हाइवे पर सफर करने के दौरान आपको जाम से झूझना नहीं पड़ेगा. घर से निकलने से पहले ही तकरीबन  40 किलोमीटर की दूरी पर पहले से ही इस बात का संदेश आपको मिल जाएगा कि आपके सफर में हाइवे पर जाम तो नहीं लगा है? दअरसल,हाइवे पर चलने के दौरान यात्री अपने वाहनों से हाइवे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते हैं। जिसके लिए उन्हें एक बारकोड वाले फास्टैग का इस्तेमाल करना होता है। इसे यूज करने के दौरान यात्री को अपना मोबाइल नंबर नेशनल हाइवे अथॉरिटी से अटैच कराना पड़ता है। जिसके चलते यात्री के मोबाइल पर इस बात की सूचना रूट के मुताबिक संदेश के माध्यम से मिल जाएगी कि 
हाइवे पर कितना जाम है? टोल प्लाजा पर कितनी गाड़ियां खड़ी है और कौन सी लेन टोल प्लाजा पर खाली है या कितनी देर में जाम से निजात मिल जाएगी। यात्रियों के फास्टिंग से इस सुविधा को जोड़ने के लिए कई चरण में काम किया जाएगा। पहले चरण में तकरीबन देश के सौ टोल प्लाजा इस सुविधा के लिए चिन्हित किए गए हैं। नेशनल हाइवे की एक कंपनी आई एच एम सी एल के द्वारा इस सुविधा को लागू किया जाएगा और चलाया जाएगा। जिसके चलते एक सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है, जिसे फास्टैग से जोड़ा गया है और यात्री के मोबाइल नंबर से इसे अटैच कर समय समय पर संदेश भेजा जाएगा। 
इस सुविधा के शुरू होने के दौरान यात्रियों को सफर में अपनी गाड़ी की स्पीड को कितना नियंत्रित करना है? इसकी जानकारी मिलेगी, जाम कितनी देर में खत्म होगा ये भी पता चलेगा, इस सुविधा के बाबत क्षेत्रीय टोल अधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस सुविधा से यात्रियों को बहुत आसानी होगी, उनका सफर सुगम होगा और हाइवे पर होने वाली असुविधा से जूझना भी नहीं पड़ेगा। ये पूरी सुविधा जीपीएस से लैस होगी और सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित की जाएगी। जल्द ही इसे देश के अलग अलग टोल प्लाजा से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब के पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े की गोलीबारी, मची अफरा-तफरी।@ यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब हुई तो लगेगा जुर्माना', सुप्रीम कोर्ट नाराज दी चेतावनी?।@ सुपौल में पुलिस के सामने दिनदहाड़े बवाल, लाठी-डंडे, तलवार और फरसा लेकर भिड़े लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप।@ आंद्रे रसेल की नाइट राइडर्स में वापसी, कायरन पोलार्ड समेत 6 स्टार प्लेयर्स को मिला वाइल्डकार्ड।@ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर टॉप पर। @ महंगाई पर नहीं लग रहा ब्रेक, अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची-आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें।@ राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपी, इंडिया समिट में फिलिबैक की टिप्पणी पर जमकर लगाई लताड़।@ फॉर्म-6, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नया आवेदन, चुनाव आयोग से I.N.D.I.A. गठबंधन पूछेगा 48 सवाल।@ शेख हसीना के पैतृक गृह जिले गोपालगंज में हिंसा, आवामी लीग की रैली पर बैन के बाद DC और SP का हुआ ट्रांसफर।@ UAE सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 भारतीय, 1 गुजरात तो 3 केरल से एक ही परिवार के।@ बिलकिस बानो गैंगरेप और परिवार की हत्या के केस में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।@ जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी TMC नेता इमरान हसन मोल्लाह गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -