Posted by : achhiduniya 20 February 2025

 नशे की सप्लाई करने वाले ड्रग्स तस्कर नई नई योजनाए बनाकर पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर समाज में नशे के कारोबार को अंजाम देने का प्रयास करते है,उनकी सारी चालाकियों को अपनी मुस्तैदी से नाकाम करने का भरकस प्रयास प्रशासन द्वारा किया जाता है। ताजी घटना ने फिर एक बार इस नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा है। दरअसल,मुंबई के मालवणी में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो छात्रों के पास से एलएसडी, एमडीएमए की 10 गोलियां और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक ड्रग्स की तस्करी पानी की बोतल में की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया। संदिग्धों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाला गया। लोकेशन ट्रैक करते-करते पुलिस आरोपियों तक पहुंची। संदेह के आधार पर दोनों छात्रों से पकड़ा। जांच के क्रम में खुलासा हुआ कि दोनों छात्र पानी की बोतल में भरकर नशे की सप्लाई कर रहे थे। पकड़े गए दोनों 
छात्र मीरा रोड के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया। 45 एलएसडी ड्रग्स की कीमत 2,25,000 रुपये और 62 एलएसडी डॉट पेपर की कीमत 3,10,000 रु लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि नशे की खेप बेचने के इरादे से लाई गई थी। दोनों छात्रों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। बताया जा रहा है कि नशा तस्कर अब धंधे के लिए छात्रों का भी इस्तेमाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। मोटी कमाई की लालच में छात्र नशा तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 10 एक्स्टसी गोली गुलाबी रंग की पुड़िया में थी।  पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों छात्र मादक पदार्थों को बेचने की तैयारी कर रहे थे। नशे के सामान का शुरुआती आंकलन लाखों रुपये में किया गया है। पुलिस के मुताबिक 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजे की कीमत 3,69,500 और 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली की कीमत 50,000 रुपये है। आरोपियों के पास से और भी मादक पदार्थ जब्त किए गए। दोनों छात्रों की उम्र 19 साल की बताई गई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -