Posted by : achhiduniya 17 February 2025

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने अलग-अलग दो स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं जिसमें स्कूलों में उर्दू की जगह संस्कृत की पढ़ाई करवाने को कहा गया है। राज्य के शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार पहला आदेश जयपुर के घाट गेट इलाके के एक स्कूल के लिए है तो दूसरा आदेश बीकानेर जिले के सरकारी स्कूल नापासर, सिंथल में उर्दू साहित्य के स्थान पर संस्कृत साहित्य वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू किए जाने के स्वीकृति के संबंध में है। अब राज्य में सरकार पर उर्दू शिक्षा को लेकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उर्दू शिक्षा से जुड़े लोगों ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशों पर जारी आदेशों का विरोध करना शुरू कर दिया है। उर्दू तालीम को लेकर इन लोगों ने सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि सरकार एक-एक करके 
सभी स्कूलों में उर्दू की जगह संस्कृत की शिक्षा शुरू करने जा रही है। उर्दू शिक्षा से जुड़े लोग आरोप लगा रहे हैं कि उर्दू बंद करके संस्कृत थोपना गलत है। मदरसा टीचर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने कहा कि जयपुर के आरएसी बटालियन महात्मा गांधी स्कूल में 127  स्टूडेंट्स उर्दू और मात्र 17 स्टूडेंट्स संस्कृत तृतीय भाषा के रूप में पढ़ रहे हैं,लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हवाले से निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा आदेश जारी कर उर्दू बंद करके संस्कृत विषय को पढ़ाने के प्रस्ताव मांगने का शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयपुर की ओर से पत्र लिखा गया है। 
उनका आरोप है कि ये आदेश नियम और प्रक्रिया के खिलाफ है। सरकार को इस आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने इसे भेदभाव की नीति करार देते हुए चेतावनी दी है कि इस मुद्दे पर सदन से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -