Posted by : achhiduniya 06 February 2025

मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के शिवम झा नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान उसने हाजत में आत्महत्या कर ली। शिवम की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन और आक्रोशित ग्रामीण थाने में जाकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से शिवम कुमार झा की मौत हुई है। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस कस्टडी में मौत हुई है। इसके अनुसार न्यायिक प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत हमने एसएफएल की टीम को बुलाया है। घटनास्थल की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। एसएसपी ने बताया,मैंने डीएम को चिट्ठी लिखी है कि मृतक का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा हो, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाए। न्यायिक जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट जज को पत्र लिखा गया है। 
एनएचआरसी को भी घटना को लेकर प्रतिवेदन भेजा जाएगा। जांच के आधार पर जो भी चीजें सामने आएंगी उसके आधार पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है की मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार (06 फरवरी) को मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने कांटी थाने में जमकर उपद्रव मचाया। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें थानाध्यक्ष, ओडी ऑफिसर, चौकीदार और एक सिपाही शामिल है। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि रात्रि 3.30 बजे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखने से प्रथम दृष्टयता प्रतीत होता है कि शिवम झा जो हाजत में बंद था उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच के आधार पर हमने पाया कि ओडी ओफिसर, पहरा देने वाला पुलिसकर्मी, कांस्टेबल और थानाध्यक्ष की लापरवाही प्रतीत हो रही है। इसको लेकर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -