Posted by : achhiduniya 25 February 2025

पंजाब के निवासियों के लिए SSF [सड़क सुरक्षा फोर्स] एक वरदान साबित हुई है। यह फोर्स सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बन गई है, जो समय पर सहायता और प्रभावी चिकित्सा देखभाल की सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसके कार्यों ने न केवल सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में जानमाल के नुकसान को कम किया है, बल्कि लोगों को सुरक्षा और विश्वास का अहसास भी दिलाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इस फोर्स ने पंजाब में सड़क सुरक्षा को एक नई दिशा दी है, जिससे राज्य की सड़कें अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो चुकी हैं। दरअसल,पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की शुरुआत ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों की जान बचाने के प्रयासों में अहम बदलाव किया है। सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन एक समग्र 
दृष्टिकोण और सीएम मान की दूरदर्शिता पर आधारित है, जिसमें न केवल आपातकालीन सहायता, बल्कि सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई अन्य उपाय भी शामिल हैं। इस फोर्स में डीएसपी रैंक के 6 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो अपनी उच्च प्रशिक्षित टीम के साथ सड़कों पर लगातार सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा, 1,625 एनजीओ और ईपीओ का सहयोग भी लिया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी समाधान के लिए एक नेटवर्क तैयार हो गया है।

सड़क सुरक्षा फोर्स के पास 144 अत्याधुनिक वाहनों का बेड़ा है, जो हर एक सड़क दुर्घटना की घटना पर मुस्तैदी से प्रतिक्रिया देता है। यह एक मजबूत, व्यवस्थित और आधुनिक प्रणाली है, जो पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर रही है। सड़क सुरक्षा फोर्स के कामकाजी ढांचे में त्वरित एवं प्राथमिक चिकित्सा का महत्व अत्यधिक है। पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। अब तक, सड़क सुरक्षा फोर्स ने 8,075 से अधिक लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देकर उन्हें सकुशल घर भेजा है, जबकि 7,280 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि इस फोर्स ने लोगों के जीवन को बचाने के मामले में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में समय की अहमियत को समझते हुए, त्वरित प्रतिक्रिया दी जाती है, जिससे उनकी जिंदगी को खतरे से बचाया जा सकता है। 

पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है, जो इस फोर्स के प्रभावी कामकाज का परिणाम है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में 45.5 प्रतिशत की कमी आई है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा फोर्स की गतिविधियों ने राज्य में सड़क हादसों के परिणामों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इस फोर्स की कार्यप्रणाली केवल घायलों की जान बचाने तक सीमित नहीं रहती,बल्कि यह उन संदिग्ध अपराधियों को भी पकड़ने में मदद करती है, जो अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होते हैं। इस प्रकार, सड़क सुरक्षा फोर्स का काम न केवल दुर्घटनाओं को कम करना है, बल्कि राज्य में अपराधों को भी रोकना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -