Posted by : achhiduniya 17 March 2025

आरोपी प्रोफेसर रजनीश, जो उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला पीसी बागला डिग्री में चीफ प्रॉक्टर और भूगोल विभाग के अध्यक्ष हैं, बीते 20 वर्षों से छात्राओं का शोषण कर रहे थे। वह छात्राओं को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने और सरकारी नौकरी का लालच देकर उनके साथ घिनौने काम करते थे। इसके बाद वह उन छात्राओं के वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें धमकी देते कि अगर उन्होंने किसी से कुछ कहा, तो उनकी बदनामी कर देंगे। अब जब इस घिनौने कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है,लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। पूरे मामले पर कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राओं ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर 
रजनीश पिछले कई सालों से छात्राओं को ब्लैकमेल करके उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब भी कोई छात्रा विरोध करने की कोशिश करती, तो वे उसे बदनाम करने की धमकी देते। कई छात्राओं ने डर के मारे चुप्पी साध ली, लेकिन अब जब वीडियो वायरल हुआ, तो पीड़िताओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. कुछ छात्राओं ने बयान दिया कि प्रोफेसर परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर छात्राओं को अपने कमरे में बुलाते थे। वहां उन्हें नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर देते और फिर उनके साथ घिनौनी हरकतें करते, इसके बाद उनका वीडियो और फोटो खींचकर उन्हें बार-बार ब्लैकमेल करते। 

यह भी सामने आया है कि कॉलेज प्रशासन को इस मामले की जानकारी पहले से थी, लेकिन उन्होंने कभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। पीड़िता के द्वारा रजिस्ट्री ऑनलाइन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागों को इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर ही पूरे मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है,साथ ही जब यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग और पुलिस प्रशासन के सामने आया, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। महिला आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया था कि प्रोफेसर छात्राओं का लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था और अब जब वीडियो वायरल हो गया है, तो पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की टीम को सौंप दी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धर्म बदलना है तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ एंटी-कनवर्जन लॉ।@ जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 26 जगहों पर छापेमारी! हालिया आतंकी हमलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई।@ मथुरा में संतों संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को होगी कारसेवा, राजस्थान से पहुंच रहे पत्थर।@ दिल्ली में 31 दिन का पानी 8 दिन में बरसा, टूट गया 15 सालों का रिकॉर्ड, IMD का नया अपडेट।@ मुंबई में बिछेगा पुलों का जाल, 112 साल पुराने एलफिंस्टन ब्रिज की जगह बनेगा शहर का पहला डबल-डेकर ओवरब्रिज।@ रांची आंदोलन-छात्रों और सरकार के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत, डबल गेम का आरोप लगा रहे प्रोटेस्टर्स।@ सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड दूध,बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में छापेमारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे।@ सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील।@ कश्मीर में आतंकवाद की ऑनलाइन वर्कशॉप का भंडाफोड़, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड; 5000 लोगों से पूछताछ के बाद एक्शन।@ झारखंड में थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प।@ अमरनाथ यात्रा पर बारिश-लैंडस्लाइड से ब्रेक, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR कई जगह जलभराव।@ हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल।@ हनी ट्रैप में फंसा IAF का विंग कमांडर, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी संवेदनशील जानकारी, मचा हड़कंप।@ बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्याफ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम।@ बिहार में पारदर्शी परीक्षा के लिए समिति के गठन सहित 4 बड़े शिक्षा सुधारों का ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -