Posted by : achhiduniya 05 March 2025

प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक जवान ने अनुशासन तोड़ने के आरोप में जारी नोटिस पर अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा कि उसकी पत्नी रात में उसके सपने में उस पर हमला करती है और उसका खून पीने की कोशिश करती है,जिससे वह रात भर सो नहीं पाता। इसके बाद इस जवाब की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मेरठ से हैरान कर देने वाले मामला सामने आ रहा है। इधर मामला सामने आने के बाद 44वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट सचिंद्र पटेल ने बुधवार को बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र की प्रामाणिकता, नोटिस प्राप्त करने वाले कांस्टेबल की पहचान और पत्र के वायरल होने की 
परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। मामला बटालियन प्रभारी दलनायक मधुसूदन शर्मा द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पीएसी कांस्टेबल को पिछली 17 फरवरी को जारी किए गए नोटिस से जुड़ा है। नोटिस में पीएसी जवान पर 16 फरवरी की सुबह देर से ब्रीफिंग में पहुंचने, अनुचित तरीके से तैयार होने और यूनिट की गतिविधियों में अक्सर मौजूद न रहने का आरोप लगाया गया था, जिसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया था और उससे इसे लेकर जवाब मांगा गया था। इसी नोटिस के जवाब में, कांस्टेबल ने लिखा कि वह अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण उसे नींद नहीं आती है।
साथ ही कहा कि उसे रात में लगता है कि उसके सपने में पत्नी उसकी छाती पर बैठती है और उसका खून पीने की कोशिश करती है जिस कारण वह सो नहीं पाता है और इसी वजह से वह उस दिन ब्रीफिंग में देर से पहुंचा था। कांस्टेबल ने नोटिस में आगे कहा कि वह डिप्रेशन और चिड़चिड़ेपन का इलाज करवा रहा है और इसलिए उसकी दवा भी वह ले रहा है। इसके अलावा उसकी माँ को नशों से संबंधित बीमारी है जिससे वह परेशान रह रहा है। आगे जवान ने कहा कि अब उसने जीने की इच्छा खो दी है और खुद को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहता है। उसने लिखा कि उसकी जीने की इच्छा अब खत्म हो चुकी है जिस कारण वह अपने आप को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहता है। आगे कहा कि महोदय से हाथ जोड़कर निवेदन है कि उसे भगवान की शरण तक पहुंचाने का रास्ता बताने की कृपा करें जिससे वह अपने दुखों से मुक्ति पा सके। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक नोटिस और कांस्टेबल के जवाब की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है और यह पता लगाने में जुट गए हैं कि यह पत्र कैसे लीक हुआ और सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धर्म बदलना है तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ एंटी-कनवर्जन लॉ।@ जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 26 जगहों पर छापेमारी! हालिया आतंकी हमलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई।@ मथुरा में संतों संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को होगी कारसेवा, राजस्थान से पहुंच रहे पत्थर।@ दिल्ली में 31 दिन का पानी 8 दिन में बरसा, टूट गया 15 सालों का रिकॉर्ड, IMD का नया अपडेट।@ मुंबई में बिछेगा पुलों का जाल, 112 साल पुराने एलफिंस्टन ब्रिज की जगह बनेगा शहर का पहला डबल-डेकर ओवरब्रिज।@ रांची आंदोलन-छात्रों और सरकार के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत, डबल गेम का आरोप लगा रहे प्रोटेस्टर्स।@ सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड दूध,बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में छापेमारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे।@ सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील।@ कश्मीर में आतंकवाद की ऑनलाइन वर्कशॉप का भंडाफोड़, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड; 5000 लोगों से पूछताछ के बाद एक्शन।@ झारखंड में थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प।@ अमरनाथ यात्रा पर बारिश-लैंडस्लाइड से ब्रेक, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR कई जगह जलभराव।@ हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल।@ हनी ट्रैप में फंसा IAF का विंग कमांडर, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी संवेदनशील जानकारी, मचा हड़कंप।@ बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्याफ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम।@ बिहार में पारदर्शी परीक्षा के लिए समिति के गठन सहित 4 बड़े शिक्षा सुधारों का ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -