Posted by : achhiduniya 31 March 2025

महाकुंभ में मनके बेचते हुए सोशल मीडिया की क्वीन बनी मोनालिसा को लेकर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अगली फिल्म दि डायरी ऑफ 2025 में लेने का ऐलान किया था। खबर ये भी थी कि सनोज मिश्रा मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं और कुछ जगहों पर मोनालिसा को साथ लेकर भी जा रहे हैं। हाल ही में मोनालिसा को सनोज मिश्रा के साथ प्लेन का सफर करते हुए भी देखा गया। ऐसे में कई जगहों पर ये भी आरोप लग रहे थे कि सनोज मिश्रा मोनालिसा का फायदा उठाना चाह रहे हैं। इन आरोपों के जवाब में सनोज मिश्रा ने बाकायदा जवाब दिया था। सनोज मिश्रा ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि मोनालिसा नाम की लड़की कुंभ मेले में वायरल हो रही है, तो उन्होंने पहली बार उसे देखा। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के आस 
पास लोगों का जमघट लगा रहता था और लोग उसकी रील बना रहे थे लेकिन किसी ने भी उस गरीब लड़की की मदद नहीं की। सनोज ने कहा कि मोनालिसा का परिवार टेंट में रहता है और उनके पास घर तक नहीं है। ऐसे में लोग मदद करने की बजाय उसे तंग ज्यादा कर रहे थे। गौरतलब है कि महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद  दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया। पीड़िता के मुताबिक, साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है।
जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया। आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने FIR में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -