Posted by : achhiduniya 13 March 2025

HR-CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने वक्फ बोर्ड की जमीनों की जांच करने के लिए एक कमेटी का कठिन कर दिया है। रोहतक डिवीजन के कमिश्नर, करनाल डिविजन के कमिश्नर और रोहतक के डीसी इस कमेटी के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से यह बात उठाई गई थी कि रोहतक में तालाब था। हमारे पास जो तथ्य आए हैं, उसके मुताबिक यह वक्फ बोर्ड की लैंड है और फर्द में कहीं यह नहीं लिखा कि यहां पर तालाब है,लेकिन जब बार-बार इस मामले को उठाया गया तो हमने गंभीरता से इसकी जांच की। 1967 से पहले यह जमीन शामलात देह थी वहां पर कोई वक्फ बोर्ड की जमीन नहीं थी। 1991 में उस जमीन को वक्फ बोर्ड के नाम से 
ट्रांसफर कर दिया गया। बता दें कि शामलात देह जमीन गांव की आम जमीन होती है, जिसे कई ज़मीनधारियों द्वारा मिलकर बनाया जाता है। सीएम ने कहा कि उस समय की सरकार ने जमीन ट्रांसफर किया। इनका तो उस वक्त एक छात्र राज चल रहा था। यह बहुत गंभीर मामला है। इस जमीन को वक्फ बोर्ड को दे दिया गया है। ऐसी और भी जमीन होगी जो वक्फ बोर्ड को दी गई होगी। पूरे प्रदेश में कमेटी ऐसी जमीनों की जांच करेगी। बहुत जल्द इसकी जांच पूरी कराई जाएगी। अन्य कोई भी जमीन जो वक्फ बोर्ड के नाम की गई है वह क्यों की गई, किसने की है उसकी भी जांच होगी। यह बहुत संगीन और गंभीर मामला है। 

उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर कर उस जमीन को वापस शामलात में ले जाने का काम करेंगे। विधायक भारत भूषण बत्रा ने बताया कि पीर बोधी की मजार होने के कारण कांग्रेस के समय 1991 में यह जमीन वक्फ बोर्ड को दी गई थी। वक्फ बोर्ड ने यह जमीन लीज पर दी थी, जिसके बाद भू-माफिया ने इस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। यह जमीन करीब 32.5 एकड़ थी, जिसमें से 12 एकड़ पर तालाब और बाकी पर कृषि होती थी,लेकिन भू-माफिया व वक्फ बोर्ड की मिलीभगत के कारण अब यहां मात्र तीन से चार एकड़ जमीन ही रह गई है और अब भी तालाब में मिट्टी डालकर भरने का प्रयास किया जा रहा है। सदन में कांग्रेस ने इसका मुद्दा उठाते कहा कि यह तालाब काफ़ी पुराना है। तालाब करीब 120 साल पहले बनाया गया था, जिसे आसपास के ग्रामीणों ने अंग्रेजों के समय जब अकाल पड़ा, तब अनाज के बदले श्रमदान करके बनाया था। आज यह तालाब अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। भू-माफिया तालाब में मिट्टी डालकर इसे भर रहे हैं, ताकि प्लाट काटे जा सके, जोकि गलत है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -