Posted by : achhiduniya 08 March 2025

उत्तरप्रदेश कुशीनगर के जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का है जहां विभिन्न स्कूलों से कुल 283 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इस केंद्र पर कुल 312 बच्चे अलॉट हैं। शुक्रवार के पेपर में 21 बच्चे अनुपस्थित थे और 8 बच्चे संस्कृत के हैं। परीक्षा पेपर गायब होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। बोर्ड द्वारा 12 मार्च को रिजर्व पेपर से दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की गई है।  दरअसल,उत्तर प्रदेश में कुशीनगर में शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी विषय की कॉपी का बंडल गायब होने के मामले में देर रात बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक और संकलन केंद्र प्रभारी दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया 
है। इसके साथ ही देर रात इन दोनों को इनके पद से हटा दिया गया है। संकलन केंद्र पर कॉपी जमा नहीं करने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर भी देर रात कुशीनगर पहुंच गए। जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्र से लेकर संकलन केंद्र तक जांच की लेकिन कॉपियों का पता नहीं चल पाया। केंद्र व्यवस्थापक कपिलदेव प्रसाद से कॉपियों के विषय में पूछे जाने पर वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए कि कॉपियां कैसे और कहां गायब हुईं। 
केंद्र व्यवस्थापक कपिलदेव प्रसाद द्वारा उचित जवाब नहीं देने के बाद उच्चाधिकारियों का माथा ठनक गया। संकलन केंद्र प्रभारी कुशीनगर उमेश उपाध्याय से उच्चाधिकारियों के पूछने पर भी कोई उचित जवाब नहीं मिला, जिसके बाद देर रात करीब एक बजे जिला विद्यालय निरीक्षक ने कसया थाने में केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद और उपनियंत्रक संकलन केंद्र/प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -