Posted by : achhiduniya 11 March 2025

नोएडा पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास के साथ थाना सेक्टर 58 पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है ताकि नकल कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। दरअसल,नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 स्थित आईडीजेड-2 परीक्षा केंद्र में RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान ब्ल्यूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभ्यर्थी ने परीक्षा हॉल में टेबल के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेटअप कर रखा था और ब्लूटूथ ईयरपीस के जरिए किसी से सवालों के जवाब ले रहा था। पुलिस के मुताबिक, 7 मार्च 2025 को परीक्षा 
के दौरान कक्ष निरीक्षक छत्रपाल को अभ्यर्थी आजाद की हरकतें संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसकी बेंच के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में ब्लूटूथ ईयरपीस मिला। तुरंत केंद्र के स्टाफ वी.के.शर्मा, आदित्य चौधरी और आशीष रस्तोगी को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर डिवाइस जब्त कर अभ्यर्थी से पूछताछ की। पूछताछ में अभ्यर्थी आजाद ने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए उसके भाई असलम ने राहुल (निवासी मवाना, मेरठ) और पंकज (निवासी हासमपुर, मुजफ्फरनगर) से संपर्क किया था। 



इन दोनों ने बागपत के नगला बड़ी गांव निवासी सुमित के जरिए परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस सेटअप कराने का आश्वासन दिया था। सुमित का संपर्क आईडीजेड-2 परीक्षा केंद्र में कार्यरत अर्जुन डागर से था, जिसने परीक्षा केंद्र के अंदर डिवाइस उपलब्ध कराई। सौदा 4 लाख रुपये में तय हुआ था,जिसमें 50 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।  आरोपियों ने कबूल किया कि परीक्षा केंद्र के 7वीं मंजिल पर स्थित ए-7 लैब के बाथरूम में ब्लूटूथ डिवाइस छिपाकर रखी गई थी,जिसे परीक्षा हॉल में ले जाकर इस्तेमाल किया गया। हालांकि, प्रश्नों के उत्तर कौन दे रहा था, इसकी जानकारी अभियुक्तों को नहीं थी।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -