Posted by : achhiduniya 13 April 2025

खबर के अनुसार पूरा मामला सिक्किम के ग्यालशिंग जिले का बताया जा रहा है। यहां पर एक 13 साल की बच्ची के साथ कई महीने से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जब तहकीकात की गई तो इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है, जिसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बता दें कि बाल कल्याण समिति ने इस मामले में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं बाल कल्याण समिति को किशोरी के स्कूल ने मामले में के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि किशोरी अपनी क्लास में हमेशा बीमार और 
कमजोर रहने लगी थी। छात्रा ने एक महिला के बारे में बताया, जो उसे घरेलू काम में मदद करने के लिए बुलाती रहती थी। वहीं बच्ची के बयान के मुताबिक महिला ने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस घटना में महिला का पति भी शामिल था। इसके अलावा यह भी पता चला कि वह दो अन्य पुरुषों को भी लेकर आया, जिन्होंने रुपये के बदले यौन संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके अलावा पीड़िता ने चार अन्य नाबालिगों के बारे में भी जानकारी दी। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। 

इसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता के साथ कई महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था।कमजोरी की शिकायत के बाद पीड़िता ने इसका खुलासा किया, जिसके बाद इसकी शिकायत की गई। फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और दो अन्य पुरुषों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा चार किशोरों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। नाबालिग का इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -