Posted by : achhiduniya 27 April 2025

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए अरब सागर में आईएनएस सूरत से एक मिसाइल टेस्ट किया। वहीं पीएम मोदी ने भी कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों उन्हें ढूंढ़ निकाला जाएगा। पाकिस्तान के अंदर भारत को लेकर ये डर है कि वो कभी भी हमला कर सकता है। ऐसे में उसकी सेना का मनोबल भी गिर गया है और कई अधिकारियों ने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। इसमें पाकिस्तान आर्मी के चीफ असीम मुनीर भी शामिल हैं। खबरें हैं कि इन लोगों ने एक प्राइवेट जेट के जरिए अपने परिवारों को ब्रिटेन और 
न्यू जर्सी भेजा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि समझौते को सस्पेंड करने के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कई और बड़े कदम उठाए हैं। इसको लेकर पड़ोसी देश के अंदर खलबली मची हुई है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं। पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने हाल ही में देश छोड़ा था और अब खबर है कि पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार पाकिस्तान छोड़ कनाडा भाग गया है। 
सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद बौखलाए बिलावल ने धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी। इस धमकी के एक दिन बाद ही खबर आ रही है कि उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो आज रविवार (27 अप्रैल, 2025) की सुबह पाकिस्तान छोड़कर कनाडा चले गए। देश के सभी राजनीतिक दल भी सरकार के साथ खड़े हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार कोई भी कदम उठाए, विपक्ष उसके साथ है।  फिलहाल सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। पाकिस्तानियों का वीजा खत्म कर दिया और उन्हें देश से निकाला गया है। साथ ही डिप्लोमैटिक संबंधों को काफी हद तक कम कर दिया है।  
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -