Posted by : achhiduniya 29 May 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतीशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा की सरकार इसलिए बनाई थी कि भाजपा उनके लिए काम करेगी, लेकिन 100 दिन में भाजपा ने दिल्ली वालों का जीवन नर्क बना दिया। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। 10 साल से चल रही दिल्ली की व्यवस्थाओं को ठप कर दिया। आतीशी ने कहा कि 15 मुद्दों पर किस तरह भाजपा फेल हुई है। इस रिपोर्ट कार्ड को जारी किया जा रहा है। इस रिपोर्ट कार्ड को दिल्ली में आम आदमी पार्टी घर घर तक लेकर जाएगी। महिलाओं को 2,500 रुपए व मुफ्त सिलेंडर देने के वादे पूरे नहीं हुए। लंबे पावर कट, बढ़े बिजली बिल, पानी की भारी किल्लत व मोहल्ला क्लीनिक जैसी जनहित योजनाओं को बंद करने का आरोप भाजपा पर लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, फीस बढ़ने से अभिभावक परेशान, कई इलाकों में नल से सीवर मिला पानी आ रहा है। 100 दिन में 100 झूठ जैसे तीखे आरोपों के साथ AAP ने 
भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया। आतिशी ने कहा कि भाजपा के खुद के दो सबसे बड़े वादे थे, जिसमें पहला वादा 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देंगे या वादा पूरा नहीं हुआ। दूसरा वादा ये किया था कि होली और दीपावली पर दिल्ली की महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे। वो भी पूरा नहीं हुआ। 100 दिन में भाजपा हर पक्ष पर फेल है न उन्होंने अपने वादे पूरे किए साथ ही पहले से चल रही व्यवस्था को उन्होंने 100 दिन में ठप कर दिया। 

आज दिल्ली वालों को लग रहा है कि उन्होंने भाजपा को वोट देकर गलती कर दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं कि दिल्ली में उनकी चार इंजन की सरकार है ऐसे में उन्हें सुविधाओं की झड़ी लगा देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कियाइन्होंने हर रोज नए-नए झूठ बोलने का काम कियाऐसे में कहा जा सकता है कि 100 दिन में 100 झूठ बोले उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में जिन मोहल्ला बसों का उद्घाटन हमारी सरकार ने किया था आज उन बसों का नाम देवी रखकर चलाया जा रहा है भाजपा कहती है कि हमने सारे स्कूलों का ऑडिट करा लिया है यदि ऐसा है तो ऑडिट रिपोर्ट में क्या आया उसे पेश करें रेखा गुप्ता सरकार ने एक भी स्कूल को नोटिस नहीं जारी किया कि उन्होंने गलत तरीके से फीस बढ़ा दी। दरअसल, 30 मई को दिल्ली की सत्ता में आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे एक दिन पहले 29 मई को आम आदमी पार्टी ने एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, जिसमें भाजपा पर 15 मुद्दों पर फेल बताया गया है। आप नेता आतिशी, मनीष सिसोदिया सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में भाजपा को वोट दिया था, लेकिन 100 दिन में भाजपा ने राजधानी का हाल बेहाल कर दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -