Posted by : achhiduniya 23 May 2025

बीते बुधवार को इंडिगो विमान को ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था। पायलट ने पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र का संक्षिप्त उपयोग करने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी, अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों सहित 220 से अधिक लोगों को ले जा रहे इस विमान को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी एयरलाइन के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 
आतंकी ठिकानों पर हमला किया। बाद में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए। अब फिर भारत सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 23 जून तक के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 23 मई, 2025 तक NOTAM जारी किया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी यात्री विमान और सैन्य विमान प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इससे पहले पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए नए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 24 जून तक बंद कर दिया था। 
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों पर प्रतिबंध 24 जून, 2025 को सुबह 4:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है। PAA के बयान में कहा गया है कि भारत में पंजीकृत, संचालित, स्वामित्व वाले या पट्टे पर दिए गए सभी विमान प्रतिबंध के अधीन रहेंगे।बयान में कहा गया है कि यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य विमानों पर भी लागू होगा। भारतीय एयरलाइनों या ऑपरेटरों द्वारा संचालित किसी भी उड़ान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -