Posted by : achhiduniya 23 May 2025

बीते 21 मई को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर ज़िले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री क्षेत्र शनिशिंगणापुर मंदिर मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा कार्य किए जा रहे थे, इसके बाद हिन्दू संगठनों ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि मांस खाने वालों को क्यों शनि भगवान की शिला के पास भेजा गया। मामला तब और गरमाया जब मंदिर के पवित्र चबूतरे पर मुस्लिम कारीगरों द्वारा ग्रिल लगाने और शनिदेव भगवान के चबूतरे की सफाई और रंगरोगन का कार्य किया गया। इस घटना का पता लगने के बाद महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और हिंदुत्ववादी संगठनों ने तीव्र आपत्ति जताई। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठनकर्ता सुनील घनवट ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि यह मंदिर की धार्मिक मर्यादा और सात्त्विक परंपराओं का घोर उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि संबंधित मुस्लिम कर्मचारियों का कार्य 
तुरंत रोका जाए। देवस्थान में कार्यरत करीब 300 मुस्लिम कर्मचारियों को हटाया जाए, और उन्हें नियुक्त करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को नहीं माना गया, तो महाराष्ट्र में तीव्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। घनवट ने उदाहरण देते हुए कहा कि तेलंगाना के तिरुपति बालाजी मंदिर में भी ऐसी घटना के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केवल हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आचार, आहार, श्रद्धा और भावना सात्त्विकता के अनुरूप होने चाहिए और अन्य धर्म के लोगों की नियुक्ति मंदिर की धार्मिक पवित्रता पर सीधा आघात है। 
वहीं इस पूरे विवाद पर शनिशिंगणापुर देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी आप्पासाहेब शेटे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रिल लगाने के लिए जिन कारीगरों को बुलाया गया था, वे उस भक्त के माध्यम से आए थे, जिसने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए निधि दी थी। संगठन की आपत्ति के बाद संबंधित मुस्लिम कारीगरों का कार्य तत्काल रोक दिया गया है। शेटे ने यह भी कहा कि कुछ संगठनों द्वारा यह दावा किया गया कि मंदिर में 300 मुस्लिम कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन यह तथ्यहीन है। मंदिर में केवल 10 से 12 मुस्लिम कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें अब मंदिर परिसर में कार्य करने से रोक दिया गया है। ये कर्मचारी अब देवस्थान के अन्य विभागों में कार्यरत रहेंगे। अब मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड ने परिसर के सभी मुस्लिम कर्मचारियों को काम से हटा दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -