- Back to Home »
- Crime / Sex »
- अवैध तरीके से भारत में रह रहे 59 कथित बांग्लादेशी हिरासत में….
Posted by : achhiduniya
26 May 2025
पुलिस की टीम ने एक
ईंट भट्टे पर छापेमारी की। इस दौरान यहां से कुल 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें
महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इन सभी लोगों से दस्तावेज की मांग की गई तो जरूरी
दस्तावेज दिखाने में ये लोग नाकाम रहे, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस
ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग ईंट भट्ठे पर
मजदूरी कर रहे थे। इनके पास से अवैध रूप से बनवाए गए फर्जी पहचान पत्र भी बरामद
किए गए हैं, जिनको
जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने जो दस्तावेज दिखाए
हैं, उनकी जांच की जा रही
है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग भारत में
कब और किस तरह
से घुसपैठ की। जानकारी देते हुए उटावड़ थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया
कि खुफिया विभाग की सूचना पर छापेमारी की गई। यहां ईंट भट्ठे से 59
कथित बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया
गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ये लोग करीब 10
साल पहले घुसपैठ कर बांग्लादेश से भारत आए
थे। फिलहाल इन सभी लोगों के नाम, पते और पहचान विवरण तैयार किए जा रहे हैं और
इन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। दरअसल, हरियाणा के पलवल जिले पुलिस की टीम ने एक ईंट
भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान यहां से महिलाओं और बच्चों समेत कुल 59
बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
ये सभी लोग बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से यहां रह रहे थे। फिलहाल पुलिस की
टीम इस बात की जांच कर रही है कि ये लोग कैसे और कब भारत में घुसे हैं। वहीं सभी
लोगों से उनका और पता सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद सभी को
बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।